बीते सप्ताह टॉप 10 कंपनियों में 6 का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.97 लाख करोड़ बढ़ा
सेंसेक्स की 10 मूल्यवान कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण बीते सप्ताह संयुक्त रूप से ₹1,97,734.77 करोड़ बढ़ा है। आईसीआईसीआई बैंक का बाज़ार पूंजीकरण ₹63,359.79 करोड़ से बढ़कर ₹9,44,226.88 करोड़ हो गया। इनमें एचडीएफसी बैंक (₹58,569.52 करोड़ बढ़कर ₹13,28,605.29 करोड़), भारती एयरटेल (₹44,319.91 करोड़ बढ़कर ₹9,74,810.11 करोड़) और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (₹19,384.07 करोड़ बढ़कर ₹20,11,544.68 करोड़) शामिल है।
read more at लेटेस्टली


