बीते सप्ताह टॉप 10 कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.22 लाख करोड़ घटा
सेंसेक्स की 10 मूल्यवान कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण बीते सप्ताह संयुक्त रूप से ₹1,22,107.11 करोड़ घटा है। इसमें सबसे ज़्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ को हुआ जिसका मार्केट कैप ₹35,638.16 करोड़ कम होकर ₹15,01,723.41 करोड़ रहा। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (₹21,351.71 करोड़ घटकर ₹18,55,366.53 करोड़) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (₹16,047.71 करोड़ घटकर ₹6,53,315.60 करोड़) भी शामिल हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


