Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीते सप्ताह शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.85 लाख करोड़ घटा

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 12 January, 2025
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण कुल ₹1.85 लाख करोड़ घटा है जिसमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक का बाज़ार पूंजीकरण ₹70,479 करोड़ घटकर ₹6,63,233 करोड़ रहा। वहीं, एसबीआई का ₹44,935 करोड़ घटकर ₹6,63,233 करोड़ और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का ₹12,179 करोड़ घटकर ₹16,81,194 करोड़ रहा।