Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का बाज़ार पूंजीकरण ₹4.74 लाख करोड़ घटा

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 6 October, 2024
सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों के बाज़ार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से ₹4,74,906.18 करोड़ की गिरावट आई। इस दौरान सबसे ज़्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और एचडीएफसी बैंक को हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाज़ार पूंजीकरण ₹1,88,479 करोड़ घटकर ₹18,76,718 करोड़ हो गया और एचडीएफसी बैंक का ₹72,919 करोड़ घटकर ₹12,64,267 करोड़ रहा।