बादलों से ढके दुनिया के सबसे बड़े रेल ब्रिज से गुज़री वंदे भारत, मनोरम दृश्य का वीडियो हुआ वायरल
जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब रेल ब्रिज से वंदे भारत ट्रेन गुजरी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेल मंत्रालय ने वीडियो शेयर कर लिखा, "बादल, मॉनसून, पर्वत, प्रतिष्ठित चिनाब ब्रिज और वंदे भारत की मनमोहक जुगलबंदी का अद्भुत नज़ारा देखिए।🚆🇮🇳" इस पर एक ने कहा, "वाह, सचमुच बहुत शानदार नज़ारा है।"
read more at Moneycontrol हिंदी


