बंधन म्यूचुअल फंड ने इस शेयर में बढ़ाई 9.25% तक हिस्सेदारी, इस साल 24% गिर चुका है भाव
बंधन म्यूचुअल फंड ने 18 जुलाई को अपनी योजनाओं के माध्यम से अपडेटर सर्विसेज़ लिमिटेड में 1,50,308 इक्विटी शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी 7.0887% से बढ़ाकर 9.2527% कर ली है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी में बंधन म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 2.1640% बढ़ी है। हालांकि, इस साल अब तक अपडेटर सर्विसेज़ के शेयरों में करीब 24% की गिरावट आ चुकी है।
read more at Moneycontrol हिंदी


