सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा है कि बिना आधिकारिक अनुमति के हज यात्रा पर जाने वाले लोगों पर करीब ₹4.54 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा ऐसे लोगों की सऊदी अरब में घुसने में मदद करने व उन्हें रहने के लिए जगह देने वालों पर भी ₹22.71 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।