बिना बालों वाली तस्वीर पोस्ट करने पर माता-पिता ने बात करना बंद कर दिया था: ताहिरा कश्यप
फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने बताया है कि बिना बालों वाली खुद की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट करने पर उनके माता-पिता नाराज़ हो गए थे और उनसे बात करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा, “बाद में वीडियो कॉल पर मां को समझाया कि मैं इसे सेलिब्रेट कर रही हूं।” गौरतलब है, 2018 में ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था।
read more at indianexpress


