Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिना मैच खेले ही छा गए अभिषेक शर्मा, उन्हें दुलारते वसीम अकरम का वीडियो हुआ वायरल

short by तान्या झा / on Monday, 24 February, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भारतीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा स्टेडियम में मौजूद रहे। उनका पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम से मुलाकात का वीडियो ऑनलाइन वायरल है जिसमें वह अभिषेक को दुलारते और उनकी तारीफ करते दिखे। वसीम ने कहा, "अभी शुरुआत है...30-साल का सफर तय करना है।"