बिना शादी के मां बनीं भोजपुरी सिंगर देवी, ऋषिकेश में दिया बेटे को जन्म
भोजपुरी सिंगर देवी ने ऋषिकेश एम्स में बेटे को जन्म दिया है जिसकी तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं। देवी अविवाहित हैं व उनके पिता ने बताया कि सिंगर ने जर्मनी के एक स्पर्म बैंक की मदद से डॉक्टरों की देखरेख में गर्भधारण किया था। उन्होंने बताया कि देवी ने 7-साल पहले भी कृत्रिम रूप से गर्भधारण करने की कोशिश की थी।
read more at News18 हिंदी


