भोपाल व इंदौर में बिना हेलमेट पहने चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश हुआ जारी
मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में दोपहिया वाहन चालकों को अब बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। भोपाल के कलेक्टर एवं ज़िला मजिस्ट्रेट कौशलेंद्र विक्रम सिंह और इंदौर के कलेक्टर एवं ज़िला मजिस्ट्रेट आशीष सिंह ने इसको लेकर बुधवार को आदेश जारी कर दिया। यह आदेश 1 अगस्त से लागू होगा व उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
read more at News18 हिंदी


