बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में बढ़ाई वैकेंसी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शनिवार को नोटिस जारी कर बताया कि एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में 4 नए पदों को जोड़ा गया है जिसके बाद वैकेंसी 2,027 से बढ़कर 2,031 हो गई है। पहले लेवल-7 के पद अपर ज़िला परिवहन पदाधिकारी व समकक्ष की 4 वैकेंसी थी जिसे अब बढ़ाकर 8 कर दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


