बाबा सिद्दीकी ने हत्या से कुछ घंटों पहले X पर किया था आखिरी पोस्ट
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने गोली मारकर हत्या किए जाने से कुछ घंटों पहले X पर आखिरी पोस्ट में लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, "मेरी कामना है कि यह दशहरा आपके जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आए।" सिद्दीकी की हत्या करने के आरोप में 2 शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।
read more at X


