Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार, अब तक 24 लोग पकड़े गए

short by श्वेता भारती / on Saturday, 16 November 2024
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आकाश गिल नामक एक और आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिल, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सहयोगी है और वह हत्याकांड में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता देता था। मामले में अब तक 24 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।