बाबर आज़म ने 10 महीने में दूसरी बार छोड़ी पाकिस्तान की कप्तानी
बाबर आज़म ने 10 महीने में दूसरी बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं बल्लेबाज़ी का लुत्फ उठाना चाहता हूं और परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताना चाहता हूं।" वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 में बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा था।
read more at ABP न्यूज़


