बाबर के भविष्य पर फैसला कोच कर्स्टन व पूर्व खिलाड़ियों की सलाह के बाद होगा: पीसीबी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने गुरुवार को बताया कि कप्तान के तौर पर बाबर आज़म के भविष्य पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और पूर्व खिलाड़ियों से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
read more at News18 हिंदी


