Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बॉम्बे हाईकोर्ट में 2,381 पदों पर निकली भर्ती, 15 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Tuesday, 9 December 2025
बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर व ड्राइवर समेत 2,381 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां बॉम्बे हाईकोर्ट की मुंबई, नागपुर और औरंगाबाद बेंच के लिए की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।