बुमराह को बाबर आज़म जैसा कप्तानी का शौक नहीं पालना चाहिए: बासित अली
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह के कप्तानी को लेकर दिए बयान पर कहा है, "बुमराह को बाबर आज़म जैसा कप्तानी का शौक नहीं पालना चाहिए।" उन्होंने कहा, "वह जिस दर्जे के गेंदबाज़ हैं, उन्हें उसी पर ध्यान देना चाहिए।" दरअसल बुमराह ने कहा था कि तेज़ गेंदबाज़ क्रिकेट जगत के सफल कप्तान रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


