बुमराह ने सैम कोंस्टास को आउट करने के बाद उतारी उनके सेलिब्रेशन की नकल
बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भारत के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 19-वर्षीय डेब्यूटांट सैम कोंस्टास को 8 रन पर आउट कर दिया। वहीं, विकेट का जश्न मनाते हुए बुमराह ने उनकी नकल उतारी जिसका वीडियो वायरल हो गया है। विराट कोहली के आउट होने के बाद कोंस्टास दर्शकों को 'हूटिंग' के लिए इशारा करते दिखे थे।
read more at इंडिया टीवी


