बुमराह भी मेरा स्मैश नहीं झेल पाएगा: क्रिकेट और बैडमिंटन की तुलना किए जाने पर साइना नेहवाल
जसप्रीत बुमराह की 150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार का सामना करने में रिस्क होने और क्रिकेट व बैडमिंटन की तुलना पर साइना नेहवाल ने कहा है, "मुझे मरना थोड़ी है। अगर मैं 8 साल से खेल रही होती तो सामना करती।" उन्होंने कहा, "अगर बुमराह भी मेरे साथ बैडमिंटन खेलेगा...तो शायद 300 किलोमीटर की रफ्तार वाला मेरा स्मैश नहीं झेल पाएगा।"
read more at हिन्दुस्तान


