अगर मेरे जीवन पर फिल्म बने तो प्रियंका को मुख्य भूमिका में देखना चाहूंगी: हॉकी स्टार सविता
भारतीय हॉकी गोलकीपर सविता पूनिया ने 'उनपर बायोपिक बनती है तो किस अभिनेत्री को देखना चाहेंगी' सवाल पर कहा, "मैंने कभी सोचा नहीं कि मुझपर कोई मूवी बने।" उन्होंने कहा, "अगर बायोपिक बनती है तो प्रियंका चोपड़ा मेरी पसंदीदा हैं और मुझे लगता है कि वह इस रोल के साथ न्याय करेंगी...उनका सफर देखती हूं तो काफी प्रेरणा मिलती है।"
read more at Inshorts


