Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बायजू के भाई पर यूएस में लगा ₹8,37,150/दिन का जुर्माना, 'मिसिंग कैश' का है केस

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 1 August, 2024
एक अमेरिकी कोर्ट ने संकटग्रस्त बायजूस के फाउंडर बायजू रवींद्रन के भाई रिजू रवींद्रन पर 'मिसिंग कैश' केस में $10,000/दिन (करीब ₹8,37,150) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना उन्हें तब तक भरना होगा जब तक कि वह $53.3 करोड़ का पता लगाने में मदद नहीं करते। बायजूस की पेरेंट कंपनी पर अमेरिकी ऋणदाताओं से यह राशि छिपाने का आरोप है।