Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्रिक्स समिट के चलते रविवार सुबह 6 बजे से ही सभी रूटों पर शुरू हो जाएंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

short by खुशी / on Friday, 11 September, 2026
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि 18वें ब्रिक्स समिट के मद्देनज़र रविवार 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से ही सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। बकौल डीएमआरसी, मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू होने से समिट के चलते यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों और आमजन को सुचारु आवाजाही में सुविधा होगी।
read more at X