ब्रेकअप की अटकलों के बीच कृति सेनन ने तस्वीर शेयर कर दिया जवाब
अभिनेत्री कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग ब्रेकअप की अटकलों के बीच इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरों का 'हाफ इयरली डंप' शेयर किया है। इसमें कबीर भी उनके साथ एक तस्वीर में दिख रहे हैं। दरअसल, कबीर की सोशल मीडिया पर एक लड़की संग तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद उनके ब्रेकअप के कयास लगाए लगे थे।
read more at इंडिया टीवी


