Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्रेकयान की टूटी कुर्सी देख भड़का ट्रेन मैनेजर, 1 घंटे गोरखपुर जंक्शन पर खड़ी रही ट्रेन

short by खुशी / on Tuesday, 18 August, 2026
नई दिल्ली-ललितग्राम जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार को 1-घंटे तक गोरखपुर जंक्शन पर खड़ी रही। जानकारी के मुताबिक, ब्रेकयान की कुर्सी टूटी देख भड़के ट्रेन मैनेजर ने खड़े-खड़े लंबी दूरी तक ड्यूटी करने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों के समझाने व अगले स्टेशन पर कुर्सी का इंतज़ाम करने के आश्वासन पर ट्रेन मैनेजर ने ड्यूटी शुरू की।