ICICI सिक्युरिटीज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, महंगे कच्चे तेल और सोने के बढ़ते आयात के चलते भारत का चालू खाते का घाटा GDP के 1.5% से 2% तक पहुंच सकता है। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल में तेल आयात 53% उछलकर $18.6 बिलियन पर पहुंच गया जबकि सोने का आयात 82% बढ़कर $5.6 बिलियन हो गया।