Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्रोकरेज फर्म्स ने दी टाइटन के शेयर खरीदने की सलाह, कहा- ₹4300 के पार जा सकता है भाव

short by श्वेता भारती / on Friday, 8 August, 2025
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टाइटन के मज़बूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म्स ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। सीएलएसए ने शेयर का 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखकर इसका टारगेट प्राइस ₹4394/शेयर तय किया जबकि गोल्डमैन सैक्स ने इसे ₹4000/शेयर से बढ़ाकर ₹4200/शेयर किया है। मोतीलाल ओसवाल ने इसका भाव ₹4150 तक पहुंचने का अनुमान जताया है।