Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्राज़ील ने 96वें मिनट में गोल करके जापान को हराया, FIFA WC के राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

short by Priyanka Verma / on Tuesday, 30 June, 2026
ब्राज़ील ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मैच में जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है। जापान के काइशू सानो ने 29वें मिनट में गोल करके खाता खोला जिसके बाद 56वें ​​मिनट में कैसिमिरो ने बराबरी का गोल दागा। वहीं, ब्राज़ील के लिए गैब्रियल मार्टिनेली ने 96वें मिनट में विजयी गोल दागा।