नेरोपोलिस (ब्राज़ील) में एक महिला गर्भनिरोधक आईयूडी (कॉपर-टी) लगवाने के बावजूद गर्भवती हो गई और उसने एक बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर ने नवजात के हाथ में कॉपर-टी कॉइल पकड़ाकर तस्वीरें खिंचवाई और उन्हें शेयर भी किया है। डॉक्टर ने नवजात के लिए कैप्शन लिखा, "अपनी विजय ट्रॉफी पकड़े हुए...आईयूडी मुझे रोक ना सका।"