Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्रिटेन में प्रेमिका की हत्या करने वाले भारतीय मूल के शख्स को सुनाई गई उम्रकैद की सज़ा

short by रघुवर झा / on Saturday, 30 November, 2024
ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक 50-वर्षीय शख्स को अपनी प्रेमिका की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, शख्स ने इसी साल 6 मई को अपनी 44-वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी थी। बकौल पुलिस, पिटाई के कारण महिला की कई पसलियां टूट गई थीं।
read more at भाषा