ब्रिटेन में भीड़ ने शरणार्थियों के लिए बने 'हॉलिडे इन' होटल की खिड़कियां तोड़ीं
ब्रिटेन में हिंसक प्रदर्शन के बीच रविवार को भीड़ ने रॉदरहम में शरणार्थियों के लिए बने हॉलिडे इन एक्सप्रेस होटल की खिड़कियां तोड़ दीं। पुलिस को प्रदर्शनकारियों के समूह को होटल में घुसने की कोशिश करने से रोकने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बकौल रिपोर्ट, ब्रिटेन में शरण लेने की इच्छा रखने वाले लोग इसी होटल में ठहरा करते थे।
read more at भाषा


