Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने करवाया HIV टेस्ट, विश्व नेताओं से भी की टेस्ट कराने की अपील

short by विप्रांशु पंत / on Tuesday, 11 February 2025
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को एचआईवी के प्रति जागरुकता व टेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए होने वाले ब्रिटेन के 'नैशनल एचआईवी टेस्टिंग वीक' के तहत एचआईवी टेस्ट करवाया। उन्होंने विश्व नेताओं से भी अपने-अपने देशों में ऐसा करने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार, इंग्लैंड में 4700 लोग बिना टेस्टिंग के एचआईवी के साथ जी रहे हैं।
read more at X