बार्बी बनाने वाली कंपनी ने डॉल के डिब्बों पर गलती से छापी पॉर्न वेबसाइट की लिंक
बार्बी डॉल बनाने वाली कंपनी मैटल ने फिल्म 'विकेड' को प्रमोट करने के लिए बनाई गई डॉल्स के डिब्बों पर गलती से एक पॉर्न वेबसाइट का लिंक प्रिंट कर दिया है। गलत प्रिंट की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद कंपनी ने इस गड़बड़ी पर ध्यान दिया। दरअसल, कंपनी ने 'wickedmovie.com' की जगह 'wicked.com' छाप दिया था।
read more at Hindustan Times


