बाराबंकी में धार्मिक जुलूस के दौरान हुआ सांप्रदायिक तनाव, 3 आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कथित रूप से मस्जिद पर गुलाल फेंके जाने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ने पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ जुटने पर मामले को शांत कराया गया। मामले में 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
read more at भाषा


