Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश को इस साल अब तक हुआ ₹1,265 करोड़ का नुकसान

short by श्वेता भारती / on Saturday, 31 August, 2024
हिमाचल प्रदेश आपात अभियान केंद्र के मुताबिक, राज्य में इस साल 27 जून को मॉनसून आया था और तब से लेकर अब तक बारिश के चलते प्रदेश को ₹1,265 करोड़ का नुकसान हुआ है। बकौल केंद्र, इस दौरान राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 150 लोगों की मौत हुई है। राज्य में सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं।