बारिश के बीच महाराष्ट्र के रायगढ़ किले की सीढ़ियों पर पानी के तेज़ बहाव में फंसे पर्यटक
महाराष्ट्र में पहाड़ी पर स्थित रायगढ़ किले पर अत्यधिक बारिश के बीच उसकी सीढ़ियों पर पानी के तेज़ बहाव में फंसे पर्यटकों का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, किले के भीतर व सीढ़ियों पर लगभग 30 लोग फंसे हैं जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। तेज़ बारिश के मद्देनज़र रायगढ़ किले को पर्यटकों के लिए बंद किया गया है।
read more at इंडिया टीवी


