Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बारिश के समय ज़ोमैटो और स्विगी अपने प्रीमियम कस्टमर्स से भी वसूलेगी सर्ज चार्ज

short by ऋषि राज / on Friday, 16 May, 2025
ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म ज़ोमैटो और स्विगी ने अपने अपने प्रीमियम कस्टमर्स से भी बारिश के समय सर्ज चार्ज लेने का फैसला किया है। पहले ज़ोमैटो गोल्ड और स्विगी वन मेंबर इस अतिरिक्त शुल्क से बचे रहते थे। यह बदलाव ऐप अपडेट के साथ लागू हुआ है और इस पर दोनों कंपनियों ने अबतक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।