Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बारिश में ट्रेन फंसने पर मुंबई में पटरी पर चलकर विधानसभा पहुंचे महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 8 July, 2024
मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के चलते ट्रेन के फंसने के बाद महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री अनिल पाटिल रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर राज्य विधानसभा पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान विधान पार्षद अमोल मिटकरी भी उनके साथ थे। मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव होने से यातायात, रेल व हवाई सेवा प्रभावित हुईं हैं।
read more at R. भारत