बारिश में नहा रहे 14 वर्षीय बच्चे पर यूपी में गिरी आकाशीय बिजली, कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को 14 वर्षीय आतिफ नामक बच्चे के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने दोस्त के साथ बारिश में नहा रहा था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें नज़र आया कि बिजली गिरते ही वह ज़मीन पर गिर पड़ा।
read more at हिन्दुस्तान


