Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बारिश में बीमारी से बचने के लिए अपना सकते हैं कौनसे घरेलू नुस्खे?

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 10 July, 2024
बारिश के मौसम में इम्यूनिटी कमज़ोर होने से लोगों में बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन के साथ-साथ फूड पॉइज़निंग, डायरिया, डेंगू, मलेरिया, टायफायड और स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए अदरक वाली चाय, गिलोय का काढ़ा, तुलसी, मुलेठी और अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ भी खाने चाहिए।