ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री हिना खान ने शेयर किया वर्कआउट का वीडियो, लिखा नोट
ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रहीं अभिनेत्री हिना खान ने जिम में वर्कआउट करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वो कर रही हूं जिसका खुद से वादा किया था...अच्छे दिन ढूंढकर उसका बेहतरीन इस्तेमाल करना चाहिए, चाहे वो (दिन) कुछ ही क्यों न हों।" उन्होंने लिखा, "ताकत देने के लिए शुक्रिया अल्लाह।"
read more at Instagram


