टेस्ला सीईओ एलन मस्क के एक हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है। चीन के 48-वर्षीय बारबेक्यू शेफ जियानपिंग, मस्क जैसे दिखते हैं जिनका शांक्सी प्रांत में बारबेक्यू परोसते वीडियो वायरल होने के बाद उनके रेस्टोरेंट में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, जियानपिंग पहले भी वायरल हुए थे। बकौल जियानपिंग, हालिया प्रसिद्धि ने कारोबार को दोगुना कर दिया है।