Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुस्लिम शासक होने के बावजूद गाय और सूर्य की पूजा करता था मुगल बादशाह अकबर

short by श्वेता यादव / on Thursday, 20 March, 2025
इतिहासकार अब्राहम इराली ने अपनी किताब में मुगलकालीन दौर के इतिहासकार मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी का हवाला देते हुए बताया है कि मुगल बादशाह अकबर बीरबल से प्रभावित होकर जल, पत्थर, पेड़ और प्राकृतिक तत्वों की पूजा करने लगा था। अकबर गाय के सामने झुककर नमन करता था और बीरबल ने उसे सूर्य की पूजा के लिए प्रोत्साहित किया था।