ब्लिंकिट ने कन्नड़ यूज़र को हिंदी में भेजा नोटिफिकेशन, उसने पुलिस में शिकायत की दी धमकी
बेंगलुरु के शख्स ने 'X' पर ब्लिंकिट से हुई चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। दरअसल, ब्लिंकिट ने शख्स को हिंदी शब्द 'गया' का नोटिफिकेशन भेजा था जिसको लेकर उसने दावा किया कि कन्नड़ में इसका मतलब 'चोट' होता है। शख्स ने कैप्शन में लिखा, "मैंने ब्लिंकिट से बोला...एक और ऐसा नोटिफिकेशन आया तो मैं पुलिस में शिकायत कर दूंगा।"


