ब्लू-चिप कंपनियों के निवेशकों के लिए मौका, निप्पॉन इंडिया ने लॉन्च किया NFO
ब्लू-चिप कंपनियों में निवेश के लिए निप्पॉन इंडिया ने बुधवार को एक नया फंड ऑफर (एनएफओ) लॉन्च किया। इसका सब्सक्रिप्शन 4 जून को बंद होगा। यह फंड बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स को ट्रैक करेगा जिसमें वे कंपनियां शामिल हैं जो बीएसई 100 का हिस्सा हैं लेकिन बीएसई सेंसेक्स का नहीं हैं। इनमें न्यूनतम ₹1,000 से निवेश कर सकते हैं।
read more at इंडिया टीवी


