Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिल्डिंग पर वेल्डिंग करता दिखा रोबोट, चीन ने शेयर किया 'हाई-रिस्क' काम करने वाले रोबोट का वीडियो

short by शुभम श्रीवास्तव / on Sunday, 19 July, 2026
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टायर जैसे पैरों वाला रोबोट कंस्ट्रक्शन साइट की ऊंची दीवार पर आसानी से चलता दिखा। दो हाथों वाले इस रोबोट को वेल्डिंग जैसे 'हाई-रिस्क' काम करते देखा गया। ज़मीन पर खड़ा एक व्यक्ति VR हेडसेट और मोशन कंट्रोलर से इसे नियंत्रित कर रहा था।
read more at X