बालकनी से फूल तोड़ने गए बाप-बेटे की 23वीं मंज़िल से गिरकर मौत, खाटू श्याम जाने वाले थे
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार को 23वीं मंज़िल से गिरकर 40-वर्षीय पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। दोनों सुबह खाटू श्याम मंदिर जाने से पहले बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान बेटे का पैर फिसल गया और उसे बचाने की कोशिश में पिता भी नीचे गिर गए।
read more at हिन्दुस्तान


