Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिश्नोई समाज से माफी मांग लो, क्या पता कब टपकवा दे: सलमान से किसान नेता राकेश टिकैत

short by तृप्ति भण्डारी / on Saturday, 26 October, 2024
किसान नेता राकेश टिकैत ने काला हिरण मामले में अभिनेता सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की बात कही है। टिकैत ने कहा, "यह समाज से जुड़ा ​हुआ मामला है। सलमान को समाज के मंदिर जाकर माफी मांग लेनी चाहिए, नहीं तो जेल में बंद है, बदमाश आदमियों का क्या भरोसा पता नहीं कब टपकवा दे।"