Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीसीसीएल के जीएम ने उतारा केंद्रीय मंत्री का जूता व बांधा उनके पायजामे का नाड़ा

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 9 September 2024
केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को झारखंड में कई कोयला परियोजनाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी भारत कुकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के जीएम मंत्री का जूता उतारते और उनके पायजामे का नाड़ा सही करते दिख रहे हैं।