Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेसमेंट के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली में क्या नियम हैं?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 30 July, 2024
दिल्‍ली फायर सर्विसेज़ के मुताबिक, बेसमेंट का इस्‍तेमाल घर-गृहस्‍थी व निर्माण कार्य से जुड़ा सामान या गैर-ज्वलनशील पदार्थ रखने और स्ट्रॉन्ग रूम, पार्किंग, लाइब्रेरी के स्टेक रूम या वातानुकूलित ऑफिस के तौर पर कर सकते हैं। नियमानुसार, बेसमेंट इस तरह से बनी होनी चाहिए कि उसमें सरफेस का ड्रेनेज प्रवेश न कर पाए और प्रवेश-निकास के अलग-अलग गेट होने चाहिए।